More
    Homeराजस्थानअलवरलाइब्रेरी विकास के निर्देश, पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    लाइब्रेरी विकास के निर्देश, पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    मिलकपुर में ग्रीन ई-लाइब्रेरी विकसित करने के निर्देश, आईटीबीपी प्रशिक्षण केंद्र में लगाए 600 पौधे

    अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने सोमवार को रामगढ़ क्षेत्र का दौरा कर ग्राम मिलकपुर में स्थित खाली राजकीय विद्यालय भवन का निरीक्षण किया तथा उसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त ग्रीन ई-लाइब्रेरी के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ग्राम बेरावास स्थित आईटीबीपी प्रशिक्षण केंद्र में हरियालो राजस्थान अभियान (एक पेड़ मां के नाम) के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    दौरे के दौरान जिला कलक्टर ने विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि खाली विद्यालय भवन को सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयोगी ग्रीन ई-लाइब्रेरी के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें, मोटिवेशनल स्टोरी, महापुरुषों की जीवनियां, कंप्यूटर एवं इंटरनेट जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि विद्यार्थियों और आमजन को प्राकृतिक वातावरण में अध्ययन का बेहतर अवसर मिल सके।

    डॉ. शुक्ला ने आमजन को पुस्तक दान के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ विद्यालय एवं लाइब्रेरी परिसर में हरियाली विकसित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि पौधों के संरक्षण एवं जल उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित किया जाए, जिससे वर्षा जल का संचयन कर ग्रीनरी को बनाए रखा जा सके।

    इसके उपरांत जिला कलक्टर ने बेरावास स्थित आईटीबीपी प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया, जहां हरियालो राजस्थान अभियान के तहत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है और केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है।

    उन्होंने महिला प्रशिक्षु आरक्षियों से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया और कहा कि हमारे सुरक्षा बल देश की सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

    वन विभाग, रीको और अर्णिमा संस्थान अलवर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान 600 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में आईटीबीपी के उप महानिरीक्षक संजय कोठारी, डीएफओ राजेंद्र हुड्डा, विकास अधिकारी विजय भाल, तहसीलदार अंकित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, आईटीबीपी के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षु आरक्षी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here