वैशाली नगर थाना पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया शव, आत्महत्या के कारणों की जांच जारी
अलवर। शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित लोटस सिटी में एक बुजुर्ग व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बुजुर्ग का शव उनके फ्लैट नंबर 513 में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाकर अलवर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
वैशाली नगर थाने के एएसआई धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान अमरजीत के रूप में हुई है। वह काफी समय से लोटस सिटी में रह रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि उन्होंने अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बुजुर्ग ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।
पुलिस जांच और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


