More
    Homeराजस्थानअलवरवंडर मॉल के पास बाइक चोरी, CCTV में कैद वारदात

    वंडर मॉल के पास बाइक चोरी, CCTV में कैद वारदात

    अलवर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटना | CCTV के आधार पर जांच तेज

    अलवर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में वंडर मॉल के पास बाइक चोरी की घटना सामने आई है। इस वारदात से इलाके में चिंता का माहौल है।

    जानकारी के अनुसार 20 मार्च को पीड़ित नरेश चंद मीणा की बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। घटना के बाद पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज कराया।

    खास बात यह है कि चोरी की पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक व्यक्ति बाइक चोरी कर ले जाता हुआ साफ नजर आ रहा है।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here