More
    Homeराजस्थानअलवरवंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत पुलिस ने किया श्रमदान, गौशाला...

    वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत पुलिस ने किया श्रमदान, गौशाला में की साफ-सफाई

    थाना अधिकारी महेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में तिजारा में हुआ जल स्रोतों व गौवंश बाड़ों की सफाई कार्य

    तिजारा ।जल संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के अंतर्गत चौथे दिन तिजारा थाना पुलिस द्वारा विशेष श्रमदान किया गया। यह श्रमदान थाना अधिकारी महेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में मोनी बाबा गौशाला एवं आश्रम सूरजमुखी, तिजारा में आयोजित हुआ।

    इस दौरान पुलिस कर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर गौवंशों के बाड़ों की सफाई तथा जल स्रोतों की सफाई जैसे कार्यों में भाग लिया।

    थाना अधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने इस अवसर पर कहा,

    “जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत किया गया श्रमदान केवल शारीरिक श्रम नहीं, बल्कि यह मानसिक शुद्धता, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का प्रतीक है।”

    गौशाला कमेटी के सचिव देशपाल यादव ने श्रमदान को भारतीय संस्कृति की “अनमोल परंपरा” बताया और ऐसे प्रयासों की सराहना की।

    इस अवसर पर यशपाल आचार्य, राजपाल चौधरी, विष्णु, जगपाल, नरेंद्र यादव, विक्रम सिंह गुर्जर, कंवर सिंह चौधरी, कमल गुर्जर सहित कई गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय युवा उपस्थित रहे।

    latest articles

    explore more

    1 COMMENT

    1. कार्य अच्छा है मैं उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here