More
    Homeराजस्थानअलवरविद्यालय में शिक्षक का शव मिलने से हड़कंप

    विद्यालय में शिक्षक का शव मिलने से हड़कंप

    किशोरी गांव स्थित संस्कृत स्कूल में मिला शिक्षक हंसराज जांगिड़ का शव, पुलिस जांच जारी

    मिशनसच न्यूज, थानागाजी। उपखंड क्षेत्र के समीप किशोरी गांव स्थित विद्यालय (संस्कृत स्कूल) में देर रात एक शिक्षक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक शिक्षक की पहचान हंसराज जांगिड़ के रूप में हुई है।

    विद्यालय परिसर में शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा तत्काल थानागाजी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर थानागाजी थाना अधिकारी रामस्वरूप पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर थानागाजी अस्पताल भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया।

    ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शिक्षक हंसराज जांगिड़ लंबे समय से मानसिक अवसाद से ग्रसित थे, लेकिन उन्होंने अपनी परेशानी किसी से साझा नहीं की थी। फिलहाल घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

    थानागाजी थाना अधिकारी रामस्वरूप ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राथमिक जांच और रिपोर्ट के आधार पर मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं है।

    घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक एवं चर्चा का माहौल बना हुआ है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here