More
    Homeराजस्थानजयपुरविधानसभा पहुंचे टीकाराम जूली, 11 दिन बाद संभाला कामकाज

    विधानसभा पहुंचे टीकाराम जूली, 11 दिन बाद संभाला कामकाज

    जयपुर विधानसभा में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, जरूरी कामकाज निपटाने में जुटे

    जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली गुरुवार को 11 दिन बाद विधानसभा पहुंचे और लंबित आवश्यक कामकाज का निस्तारण किया। उनके विधानसभा पहुंचने को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा रही।

    जानकारी के अनुसार, टीकाराम जूली 8 जून से 16 जून तक जनलेखा समिति के साथ विभिन्न राज्यों के दौरे पर व्यस्त रहे। इस दौरान उन्होंने समिति की बैठकों और संबंधित कार्यक्रमों में भाग लिया।

    दौरे से लौटने के बाद बुधवार को वे कोटा में आयोजित लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद गुरुवार को जयपुर पहुंचकर उन्होंने विधानसभा में आवश्यक प्रशासनिक और विधायी कार्यों का अवलोकन किया।

    सूत्रों के अनुसार, विधानसभा में मौजूद रहते हुए उन्होंने लंबित कार्यों की समीक्षा की और विभिन्न विषयों पर संबंधित अधिकारियों एवं सहयोगियों से चर्चा भी की। उनके विधानसभा पहुंचने के साथ ही नियमित कार्यों को गति मिली।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here