More
    Homeराजस्थानअलवरविधायक महंत बालक नाथ योगी बोले — “तिजारा के विकास में नहीं...

    विधायक महंत बालक नाथ योगी बोले — “तिजारा के विकास में नहीं आएगी कोई कमी”


    विधायक ने तिजारा, टपूकड़ा व भिवाड़ी में की जनसुनवाई, आमजन की समस्याएं सुनीं

    मिशनसच न्यूज, तिजारा। तिजारा विधायक महंत  बालक नाथ योगी जी ने  तिजारा, टपूकड़ा और भिवाड़ी में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।

    महंत बालक नाथ योगी जी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव  के साथ भिवाड़ी की जलभराव समस्या के स्थायी समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई है।

    योगी जी ने कहा कि भिवाड़ी, तिजारा और टपूकड़ा में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए बजट के अनुरूप योजनाएं तेजी से क्रियान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भाजपा पार्टी पर जो विश्वास जताया है, उसके सकारात्मक परिणाम अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगे हैं।

    विधायक ने कहा कि अलगाववादी और अराजक ताकतों को समाप्त करने के लिए ठोस कार्रवाई जारी है। लव-जिहाद, गोतस्करी और अन्य समाज विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस व प्रशासन के साथ समन्वय कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। अपराधों की रोकथाम हेतु सघन जांच व विशेष कार्रवाइयां भी चल रही हैं।

    अंत में महंत बालक नाथ योगी जी ने कहा —“तिजारा विधानसभा के सर्वांगीण विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र के हर गांव, हर बस्ती में विकास की गूंज सुनाई देगी।”

    मिशनसच नेटवर्क से जुडने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को फॉलो करें https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here