कठूमर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम: ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे के तहत छात्रों को दी कानूनी जानकारी
कठूमर। विधिक साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर के मार्गदर्शन में “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूसडे लीगल लिटरेसी एंड सेंसिटाइजेशन प्रोग्राम” अभियान का शुभारंभ किया गया।
यह कार्यक्रम अनंत भंडारी (जिला एवं सेशन न्यायाधीश, अलवर) के निर्देशन में आयोजित हुआ। अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कठूमर में अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश उदय सिंह अलोरिया की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
इसके साथ ही राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कठूमर में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट युधिष्ठिर मीना तथा पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरली में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट राजीव जिंदल द्वारा भी जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।
शिविर के दौरान उदय सिंह अलोरिया ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध और उससे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं आदर्श विधिक सेवा केंद्र के पीएलवी योगेश चौहान ने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 15100, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का हेल्पलाइन नंबर 9928900900 और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर का हेल्पलाइन नंबर 8306002102 साझा करते हुए आमजन से कानूनी सहायता लेने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर न्यायालय स्टाफ, पीएलवी सदस्य, विद्यालय स्टाफ और लगभग 80 विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक बनाने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


