पौधारोपण कार्यक्रम के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
खेरली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विद्यास्थली शिक्षा समिति, नंगला माधोपुर (खेरली) में पर्यावरण जागरूकता, पौधारोपण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी नेहा जादौन के निर्देशन में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य रोहिताश यादव एवं राजेश जैमन (आईटीआई) रहे। उन्होंने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से पर्यावरण बचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन दीपक बालोत द्वारा किया गया। इस दौरान पर्यावरण विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को शील्ड, मेडल एवं पेन देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय महिला महाविद्यालय, खेरली के नव निर्मित निर्माणाधीन परिसर में पौधारोपण भी किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के छोटेलाल, अभिलाष, हरिओम, शीशराम, राजेश एवं नीरज कटहैडा सहित अनेक शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। अंत में सभी ने “हमारा पर्यावरण, हमारी जिम्मेदारी” का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

