सेवा कार्य की परंपरा निभाई जा रही, प्याऊ पर मिल्क रोज वितरण में युवाओं ने दिया सहयोग
खैरथल। सिवान रोड स्थित विश्व शांति मंदिर में भीषण गर्मी के दौरान राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मिल्क रोज की प्याऊ लगाई गई। यह सेवा कार्य स्वर्गीय डॉ. एमपी खुराना द्वारा शुरू की गई परंपरा के तहत किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत उन्होंने नो तपे की गर्मी में आमजन को राहत देने के उद्देश्य से की थी।

विद्यालय की फाउंडर इंदिरा पाल खुराना द्वारा इस वर्ष भी प्याऊ की व्यवस्था करवाई गई, जहां राहगीरों को ठंडा मिल्क रोज उपलब्ध कराया गया। भीषण गर्मी के बीच लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा का सराहनीय कार्य बताया।
इस दौरान वंश खुराना, गर्वी खुराना, मनोहर लाल, महेश शर्मा, सिद्धार्थ सहित अन्य लोगों ने सेवा कार्य में सहयोग करते हुए राहगीरों को पेय पदार्थ वितरित किया। आयोजन में सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की भावना देखने को मिली।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

