More
    Homeराजस्थानअलवरविश्व साइकिल दिवस पर हुआ साइकिल रैली का आयोजन

    विश्व साइकिल दिवस पर हुआ साइकिल रैली का आयोजन

    साइकिल रैली के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस का दिया संदेश

    अलवर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित माय भारत अलवर द्वारा मंगलवार को विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रशिक्षक सबल प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    साइकिल रैली प्रताप ऑडिटोरियम से प्रारंभ होकर भवानी तोप, काली मोरी और एसएमडी सर्किल से होते हुए पुनः प्रताप ऑडिटोरियम पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

    कार्यक्रम के दौरान जिला खेल अधिकारी अंजना शर्मा एवं माय भारत की जिला युवा अधिकारी नेहा जादौन ने युवाओं से नियमित रूप से साइकिल चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

    भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रभारी शिव कुमार सैनी ने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाए रखने के लिए साइकिलिंग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित साइकिल चलाने से फिटनेस बेहतर होती है और अनेक स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव संभव है।

    रैली के दौरान युवाओं ने “चलो इंडिया, साइकिल चलाएं”, “बीमारी भगाएं, साइकिल चलाएं” तथा “समाधान बनें, प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाएं” जैसे प्रेरणादायक नारे लगाए। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों ने अपनी दिनचर्या में नियमित रूप से साइकिल चलाने का संकल्प भी लिया।

    कार्यक्रम में पन्नालाल सैनी, पुष्पेन्द्र चौधरी, रोशन सैनी, कुलदीप, बबली मीणा, सौरभ गुप्ता सहित बड़ी संख्या में युवा एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आयोजित इस रैली ने स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस के प्रति युवाओं को जागरूक करने का संदेश दिया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here