More
    Homeराजस्थानअलवरवी-शक्ति ट्रस्ट के समर कैंप में मैराथन दौड़ का आयोजन, बालिकाओं ने...

    वी-शक्ति ट्रस्ट के समर कैंप में मैराथन दौड़ का आयोजन, बालिकाओं ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में किया पौधारोपण

    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में पर्यावरण व खेल को समर्पित प्रेरक आयोजन

    अलवर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री तथा अलवर सांसद  भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में वी-शक्ति ट्रस्ट द्वारा आयोजित अलवर सांसद खेल उत्सव के अंतर्गत चल रहे समर कैंप के द्वितीय चरण में  चिकानी स्थित एलआईईटी कॉलेज परिसर और ईटाराणा छावनी क्षेत्र में बालिका मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

    समर कैंप के नवें दिन आयोजित 5 किलोमीटर लंबी दौड़ में बड़ी संख्या में बालिकाओं ने भाग लिया। दौड़ ईटाराणा पैलेस छावनी के मुख्य मार्गों से होती हुई ईटाराणा पैलेस तक सम्पन्न हुई, जिसमें बालिकाओं ने स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस का संदेश दिया।

    पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    मैराथन के पश्चात प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ किए गए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत बालिकाओं ने एलआईईटी कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। सभी बालिकाओं ने अपनी माताओं के नाम पर एक-एक पौधा लगाने का संकल्प लिया और अपने-अपने गांव में जाकर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया।

    ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिल रहा मंच

    इस अवसर पर बालिकाओं ने कहा कि सांसद श्री भूपेंद्र यादव द्वारा शुरू किया गया अलवर सांसद खेल उत्सव ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को उभारने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है। इससे जिले की प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

    कार्यक्रम के दौरान वी-शक्ति ट्रस्ट की संस्थापक श्रीमती प्रज्ञा यादव, प्रशिक्षण दे रहे कोच व बड़ी संख्या में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिका खिलाड़ी उपस्थित रहीं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here