More
    Homeराजस्थानखैरथलवृक्षारोपण से दिया हरित भविष्य का संदेश, न्यायिक अधिकारियों ने लगाए पौधे

    वृक्षारोपण से दिया हरित भविष्य का संदेश, न्यायिक अधिकारियों ने लगाए पौधे

    किशनगढ़बास के विद्यालय में वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया सामूहिक संकल्प

    किशनगढ़बास। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खैरथल के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र व्यास के निर्देशन तथा सचिव अजीत कुड़ी के मार्गदर्शन में गुरुवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय टाइप-3, बास कृपाल नगर में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र व्यास ने प्रथम पौधा रोपित कर किया। इसके बाद न्यायिक अधिकारियों ने विद्यालय परिसर में अर्जुन, कदंब, जामुन सहित औषधीय, छायादार एवं फलदार प्रजातियों के पौधों का व्यापक स्तर पर रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित राजस्थान का संदेश दिया।

    इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र व्यास, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजीत कुड़ी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संख्या-1 किशनगढ़बास दीपेंद्र माथुर, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संख्या-2 किशनगढ़बास जगदीश प्रसाद मीणा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट खैरथल सीमा कुमारी, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट किशनगढ़बास डॉ. सुरभि सिंह तथा सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट खैरथल खुशबू कँवरिया ने भी पौधारोपण किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शैलेंद्र व्यास एवं अजीत कुड़ी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना तथा उनकी नियमित देखभाल करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ से लगाए गए पौधों की सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

    न्यायिक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन का स्रोत नहीं हैं, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण, जल संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी से अपने जीवन के प्रत्येक महत्वपूर्ण अवसर पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसके वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करने की अपील की।

    कार्यक्रम में नोडल प्राचार्य गोपाल सिंह, विद्यालय स्टाफ कविता चौधरी, मंजीता यादव, पिंकी यादव एवं स्वाति जाखड़, वन विभाग की टीम, पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी), विद्यालय परिवार तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ के साथ हुआ।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here