More
    Homeराजस्थानखैरथलवैक्सीन संकट: ‘रोटावायरस’ वैक्सीन गायब, बच्चों की सेहत पर खतरा

    वैक्सीन संकट: ‘रोटावायरस’ वैक्सीन गायब, बच्चों की सेहत पर खतरा

    स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल: एक माह से वैक्सीन नहीं, अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    किशनगढ़ बास। उपखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी अस्पताल में पिछले करीब एक महीने से बच्चों के लिए जरूरी रोटावायरस वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने का मामला सामने आया है। इस कारण नवजात और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है और अभिभावकों की चिंता लगातार बढ़ रही है।

    रोटावायरस एक खतरनाक वायरस है, जो शिशुओं में गंभीर दस्त और डिहाइड्रेशन का कारण बनता है। समय पर टीकाकरण नहीं होने पर यह बीमारी जानलेवा भी साबित हो सकती है। यही वजह है कि सरकार ने इसे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया है, ताकि हर बच्चे को इसका लाभ मिल सके।

    लेकिन किशनगढ़ बास क्षेत्र में वैक्सीन की अनुपलब्धता स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत को उजागर कर रही है। कई अभिभावक अपने बच्चों को समय पर टीका नहीं लगवा पा रहे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

    इस संबंध में जब जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट से बात की गई तो उन्हें इस स्थिति की जानकारी तक नहीं थी। उन्होंने बताया कि वैक्सीन की सप्लाई सीधे अलवर से आती है और यहां डीडीडब्ल्यू स्टोर नहीं है, फिर भी वे मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

    वहीं, किशनगढ़ बास ब्लॉक अधिकारी डॉ. सतीश यादव ने बताया कि पिछले लगभग एक महीने से रोटावायरस वैक्सीन की सप्लाई नहीं आ रही है। इस संबंध में जिला स्तर पर डिमांड भेजी जा चुकी है और उपलब्ध होते ही टीकाकरण फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

    अब आवश्यकता है कि स्वास्थ्य विभाग इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द वैक्सीन की आपूर्ति सुनिश्चित करे, ताकि बच्चों को समय पर सुरक्षा मिल सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here