More
    Homeराजस्थानअलवरशपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, वन राज्यमंत्री...

    शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, वन राज्यमंत्री संजय शर्मा भी रहेंगे मौजूद

    अलवर में समारोह 18 जुलाई को, जिला अग्रवाल संस्थान के नवनिर्वाचित पदाधिकारी लेंगे पद एवं गोपनीयता की शपथ

    अलवर। जिला अग्रवाल संस्थान के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 18 जुलाई (शनिवार) को सायं 4:30 बजे अग्रवाल बालिका छात्रावास एवं सामुदायिक भवन, 4 अंबेडकर नगर, अलवर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव तथा राजस्थान सरकार के वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा मुख्य रूप से शामिल होंगे।

    समारोह में जिला अग्रवाल संस्थान की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

    आयोजकों के अनुसार समारोह को गरिमामय एवं भव्य स्वरूप देने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के दौरान समाज के संगठनात्मक विकास, सामाजिक एकजुटता तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वन राज्यमंत्री संजय शर्मा की उपस्थिति को देखते हुए कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में विशेष उत्साह है। आयोजकों ने सभी समाजबंधुओं से समय पर पहुंचकर समारोह में सहभागी बनने और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here