More
    Homeराजस्थानअलवरशहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर 16 जून को लगेंगे, एक ही स्थान...

    शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर 16 जून को लगेंगे, एक ही स्थान पर मिलेगी योजनाओं की सुविधा

    सेवा शिविरों के माध्यम से होगा समस्याओं का समाधान, जिलेभर में तय किए गए स्थान

    अलवर। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 16 जून को जिले के विभिन्न नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नागरिकों को एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

    इन वार्डों में लगेंगे शहरी सेवा शिविर

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि 16 जून को अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 7 एवं 8, नगर पालिका बड़ोदामेव के वार्ड संख्या 5, खेड़ली के वार्ड संख्या 3, बहादुरपुर के वार्ड संख्या 3, रामगढ़ के वार्ड संख्या 5 एवं 6, नौगांवा के वार्ड संख्या 3, कठूमर के वार्ड संख्या 3, थानागाजी के वार्ड संख्या 3, मालाखेड़ा के वार्ड संख्या 3, गोविंदगढ़ के वार्ड संख्या 3, लक्ष्मणगढ़ के वार्ड संख्या 3 तथा राजगढ़ के वार्ड संख्या 5 एवं 6 के लिए शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

    इन ग्राम पंचायतों में होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

    इसी प्रकार 16 जून को अलवर तहसील की ग्राम पंचायत जाजोर, गोविंदगढ़ तहसील की खरसनकी, कठूमर तहसील की बेरका एवं कालवाड़ी, लक्ष्मणगढ़ तहसील की बिचगांवां एवं हरसाणा, मालाखेड़ा तहसील की ढाकपुरी, रामगढ़ तहसील की केसरोली एवं खानपुर कला, राजगढ़ तहसील की धमरेड़ एवं थानाराजाजी, थानागाजी तहसील की सालेटा तथा रैणी तहसील की कीलपुरखेड़ा ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर लगाए जाएंगे।

    एक ही स्थान पर मिलेगा योजनाओं का लाभ

    प्रशासन का उद्देश्य इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सरलता से उपलब्ध कराना और विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर शिविरों का अधिकतम लाभ उठाएं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here