More
    Homeराजस्थानअलवरशहरी और ग्रामीण सेवा शिविर 10 जुलाई को जिलेभर में लगेंगे, योजनाओं...

    शहरी और ग्रामीण सेवा शिविर 10 जुलाई को जिलेभर में लगेंगे, योजनाओं का मिलेगा लाभ

    शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा शिविर के माध्यम से मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    अलवर। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं प्रमुख योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से 10 जुलाई को अलवर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि शिविरों के माध्यम से नागरिकों की परिवेदनाओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा, जिससे आमजन को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

    शहरी क्षेत्रों में यहां लगेंगे शिविर

    नगर निगम अलवर के वार्ड संख्या 54, 55 एवं 56 के लिए शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा नगर पालिका बड़ौदामेव (वार्ड 21), खेड़ली (वार्ड 25), बहादुरपुर (वार्ड 23 एवं 24), रामगढ़ (वार्ड 31), नौगांव (वार्ड 19), कठूमर (वार्ड 19), थानागाजी (वार्ड 21), मालाखेड़ा (वार्ड 19), गोविंदगढ़ (वार्ड 19), लक्ष्मणगढ़ (वार्ड 19) तथा राजगढ़ (वार्ड 37) में संबंधित निकाय कार्यालयों में शिविर लगाए जाएंगे।

    इसके अतिरिक्त नगर विकास न्यास, अलवर के नीलामी हॉल में नगर विकास न्यास क्षेत्र के लिए भी विशेष सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा।

    ग्रामीण क्षेत्रों में इन ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर

    ग्रामीण सेवा शिविर अलवर तहसील की ग्राम पंचायत गूजुकी एवं रायबका, गोविंदगढ़ तहसील की तिलवाड़ा, कठूमर तहसील की बड़ोदाकान एवं तिगरिया, लक्ष्मणगढ़ तहसील की निजाम नगर, मालाखेड़ा तहसील की भण्डोडी एवं बंदीपुरा, नौगांव तहसील की नीकच, रामगढ़ तहसील की बगड़मेव, प्रतापगढ़ तहसील की लालपुरा, थानागाजी तहसील की बामनवास चौगान तथा रैणी तहसील की पाटन ग्राम पंचायत में आयोजित किए जाएंगे।

    जिला प्रशासन ने पात्र नागरिकों से निर्धारित शिविरों में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here