More
    Homeराजस्थानअलवरशहीद स्मारक पर आशा सहयोगिनियों का धरना शुरू, मांगों को लेकर आंदोलन...

    शहीद स्मारक पर आशा सहयोगिनियों का धरना शुरू, मांगों को लेकर आंदोलन हुआ तेज

    विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी, आशा सहयोगिनियों ने कहा- मांगें पूरी होने तक आंदोलन रहेगा जारी

    अलवर। विभिन्न मांगों को लेकर आशा सहयोगिनियों का आंदोलन अब और तेज हो गया है। मंगलवार से अलवर शहर स्थित शहीद स्मारक पर आशा सहयोगिनियों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में आशा सहयोगिनियां धरना स्थल पर एकत्रित हुईं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई।

    धरने के दौरान आशा सहयोगिनी राजवती ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रही हैं, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि अपनी समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर से लेकर जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों तक कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन आज तक उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई।

    उन्होंने कहा कि आशा सहयोगिनियां प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे गांव-गांव जाकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, पोषण अभियान तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का कार्य करती हैं। इसके बावजूद उन्हें पर्याप्त मानदेय और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट की स्थिति बनी हुई है।

    राजवती ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुन रही है, जिससे सभी आशा सहयोगिनियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

    धरना स्थल पर मौजूद आशा सहयोगिनियों ने एक स्वर में कहा कि वे अपने अधिकारों की लड़ाई लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से लड़ रही हैं। जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना और आंदोलन लगातार जारी रहेगा। साथ ही सरकार से शीघ्र वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान निकालने की भी अपील की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here