More
    Homeराजस्थानअलवरश्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर चुनाव: पार्श्व कुमार जैन 24 मतों...

    श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर चुनाव: पार्श्व कुमार जैन 24 मतों से विजयी

    मतदान में कड़ी टक्कर रही , चंद्रप्रभु मंदिर में मतदान के बाद पार्श्व कुमार ने 24 मतों से दर्ज की जीत

    अलवर। श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर के रविवार को संपन्न हुए चुनाव में पार्श्व कुमार जैन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय कुमार जैन ‘बिज्जू’ को 24 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया।

    चुनाव को लेकर सुबह से ही जैन नसिया जी परिसर में चहल-पहल रही। सुबह 9 बजे मतदान शुरू हुआ और दिनभर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। पूरे दिन चुनावी गहमा-गहमी के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    कुल 1,196 मतदाताओं में से 892 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो समाज की चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। मतगणना के बाद घोषित परिणामों में पार्श्व कुमार जैन को 457 मत प्राप्त हुए, जबकि विजय कुमार जैन ‘बिज्जू’ को 433 मत मिले। इस प्रकार पार्श्व कुमार जैन ने 24 मतों के अंतर से जीत हासिल की।दो मत रिजेक्ट हुए ।

    गौरतलब है कि चुनाव मैदान में तीसरे प्रत्याशी संजय जैन ने मतदान से पहले ही पार्श्व कुमार जैन को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी थी, जिससे मुकाबला मुख्य रूप से पार्श्व कुमार जैन और विजय कुमार जैन ‘बिज्जू’ के बीच रहा। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी पक्ष के समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। समाज के वरिष्ठजनों ने नव-निर्वाचित प्रतिनिधि को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे सभी को साथ लेकर मंदिर एवं समाज के विकास के लिए कार्य करेंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here