वामनिया परिवार ने लिया ध्वजा चढ़ाने का लाभ, धार्मिक कार्यक्रम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
अलवर। अलवर शहर में रविवार को भगवान श्री वासुपूज्य भगवान की ध्वजा चढ़ाने का धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शासन रत्न मनोज कुमार बाबूमल हरण की प्रेरणा से ध्वजा का लाभ पूना निवासी रतनलाल जी एवं प्रवीण कुमार जी वामनिया परिवार द्वारा लिया गया।
जानकारी देते हुए कांति जैन ने बताया कि ध्वजा महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में पूजा-अर्चना, भक्ति भजन और धार्मिक विधि-विधानों के साथ ध्वजा चढ़ाने की रस्म संपन्न हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान वासुपूज्य के जयकारों के साथ धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।
कार्यक्रम में महेंद्र कुमार, निर्मल कुमार, अनिल कुमार, दीपचंद जैन, विक्रम जैन, राजेंद्र कुमार, देवप्रकाश, हर्षवर्धन सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान वासुपूज्य से परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे कार्यक्रम में भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


