More
    Homeराजस्थानअलवरसंगठन को नई मजबूती, भवानी सिंह बने मुंडावर तहसील अध्यक्ष

    संगठन को नई मजबूती, भवानी सिंह बने मुंडावर तहसील अध्यक्ष

    राष्ट्रीय जाट महासभा भारत ने संगठन विस्तार के तहत सौंपी जिम्मेदारी, समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का लिया संकल्प

    सोडावास। राष्ट्रीय जाट महासभा भारत ने संगठन विस्तार अभियान के तहत भवानी सिंह को मुंडावर तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में नियुक्ति की घोषणा की गई।

    जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह चौधरी (सोडावास) के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भवानी सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इस दौरान श्रीराम डबास, संजय चौधरी भानोत, राजवीर, मुकेश डबास सहित अनेक पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह चौधरी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपना आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि भवानी सिंह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन और समाज को नई दिशा देने का कार्य करेंगे।

    जिला सचिव विनोद चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय जाट महासभा भारत लगातार संगठन का विस्तार कर रही है और समाज में संगठन के कार्यों की सराहना हो रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी समाजहित, शिक्षा, युवाओं के सशक्तिकरण एवं सामाजिक एकता से जुड़े अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए जाएंगे।

    नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष भवानी सिंह ने वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित के कार्यों में पूरी सक्रियता से योगदान देंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here