More
    Homeराजस्थानखैरथलसंदीप मिश्रा बने परशुराम सेना खैरथल-तिजारा के जिलाध्यक्ष

    संदीप मिश्रा बने परशुराम सेना खैरथल-तिजारा के जिलाध्यक्ष

    परशुराम सेना राजस्थान प्रदेश नेतृत्व की सहमति से हुई नियुक्ति, विप्र समाज में खुशी की लहर

    मिशनसच न्यूज, खैरथल-तिजारा। परशुराम सेना राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी जितेन्द्र कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक दाधीच, प्रदेशाध्यक्ष मीत गौतम एवं प्रदेश प्रभारी विनोद शर्मा की सहमति से संदीप मिश्रा को परशुराम सेना खैरथल-तिजारा जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथ ही उन्हें शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

    नव नियुक्त जिलाध्यक्ष संदीप मिश्रा वार्ड नंबर 19, पेट्रोल पंप के सामने, मातौर रोड खैरथल के निवासी हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन विस्तार और समाज को संगठित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    संदीप मिश्रा की नियुक्ति पर जिले के विप्र बंधुओं एवं ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में परशुराम सेना जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा समाजहित के कार्यों को नई दिशा देगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here