केंद्रीय मंत्री ने सतपाल महाराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान
देहरादून/हरिद्वार। आध्यात्मिक गुरु एवं उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल जी महाराज के 75वें जन्मोत्सव के अवसर पर आज केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा अलवर सांसद भूपेंद्र यादव उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान दोनों के बीच आत्मीय मुलाकात हुई।
सतपाल जी महाराज का जन्म 21 सितंबर 1951 को हुआ था। उनके 75वें जन्मोत्सव के अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से 20 और 21 सितंबर को हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में पावन जन्मोत्सव एवं अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की जानकारी आयोजकों ने दी है।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की सतपाल महाराज से मुलाकात के दौरान उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। सतपाल महाराज आध्यात्मिक क्षेत्र के साथ-साथ उत्तराखंड सरकार में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं भूपेंद्र यादव वर्तमान में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हैं और अलवर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
अलवर से पहुंचे ललित बेनीवाल ने बताया कि सतपाल जी महाराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए देशभर से लोग हरिद्वार पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाराज जी के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था के चलते अलग-अलग राज्यों से लोग यहां आ रहे हैं। जन्मोत्सव को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं और दो दिवसीय कार्यक्रम में आध्यात्मिक आयोजन होंगे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


