More
    Homeराजस्थानअलवरसमान नागरिक संहिता पर सुझाव लेने के लिए 10 जुलाई को अलवर...

    समान नागरिक संहिता पर सुझाव लेने के लिए 10 जुलाई को अलवर में होगी जनसुनवाई

    मिनी सचिवालय में समान नागरिक संहिता पर जनप्रतिनिधियों और आमजन से लिए जाएंगे सुझाव

    अलवर। राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा 10 जुलाई, शुक्रवार को अलवर के मिनी सचिवालय स्थित कलक्ट्रेट सभागार एवं कक्ष संख्या 148 में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से प्रस्तावित विषय पर सुझाव लिए जाएंगे।

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि जनसुनवाई का पहला सत्र प्रातः 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगा। इसमें सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, नगर निगम महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद, विधिवेत्ता, सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, चुनाव आयोग से मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक आयोग एवं महिला आयोग के सदस्य अपने सुझाव प्रस्तुत कर सकेंगे।

    दूसरे सत्र में दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक आमजन के साथ जनसुनवाई होगी, जिसमें नागरिक अपने सुझाव समिति के समक्ष रख सकेंगे।

    जिला प्रशासन ने बताया कि जो नागरिक व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सकते, वे भी निर्धारित पोर्टल के माध्यम से अपने सुझाव ऑनलाइन भेज सकते हैं।

    सुझाव भेजने के लिए आधिकारिक पोर्टल उपलब्ध है:

    https://ucc.rajasthan.gov.in

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here