सम्मान: जयपुर में राज्य स्तरीय समारोह में अगले साल सुरेंद्र यादव का होगा सम्मान
मिशनसच न्यूज, अलवर। शहर के एनईबी क्षेत्र निवासी पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र यादव को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने की घोषणाकी गयी है । यह सम्मान उन्हें राजस्थान पुलिस में उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा, अनुकरणीय कार्यशैली एवं राष्ट्रसेवा में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया जायेगा ।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस पदकों की घोषणा की गई थी, जिसमें अलवर निवासी पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र यादव का नाम भी शामिल है। इसी क्रम में उन्हें अगले साल 26 जनवरी को जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल की ओर से उन्हें पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। वर्ष 2025 में घोषित पुलिस अधिकारी और जवानों को इस वर्ष 26 जनवरी 2026 को सम्मानित किया गया।
सुरेंद्र यादव इससे पूर्व धौलपुर एवं भरतपुर जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे जयपुर पुलिस मुख्यालय में पुलिस निरीक्षक (विजिलेंस/सतर्कता) के पद पर तैनात हैं। उनकी इस उपलब्धि से अलवर जिले का नाम रोशन हुआ है।
सम्मान मिलने की सूचना के बाद उनके परिवारजनों, परिचितों, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है तथा सभी ने उन्हें बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


