More
    Homeराजस्थानखैरथलसम्मान समारोह में बेस्ट महिला कांस्टेबल पुष्पा सैनी का अभिनंदन

    सम्मान समारोह में बेस्ट महिला कांस्टेबल पुष्पा सैनी का अभिनंदन

    महिला सम्मान के तहत समाज ने किया भव्य सम्मान समारोह

    किशनगढ़ बास। पुलिस थाना किशनगढ़ बास में पदस्थापित महिला कांस्टेबल पुष्पा सैनी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राज्य स्तर पर बेस्ट महिला कांस्टेबल के सम्मान से नवाजे जाने के उपलक्ष्य में रविवार को सैनी समाज की ओर से बंबोरा गांव में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गांवों से समाज के लोग शामिल हुए और पुष्पा सैनी का अभिनंदन किया।

    इस अवसर पर थाना प्रभारी बनवारी लाल मीणा, एसआई राजकुमार सहित पुलिस विभाग के अन्य कार्मिकों का भी समाज की ओर से स्मृति चिह्न और पुष्पमाला भेंट कर सम्मान किया गया। महिला कांस्टेबल पूनम और ममता को भी इस अवसर पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान सैनी समाज बंबोरा के अध्यक्ष रामफल सैनी, खैरथल जिला सैनी समाज के संरक्षक मोहनलाल सैनी, गंज सैनी समाज के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश सैनी, कोषाध्यक्ष अनिल सैनी, सचिव मुकेश सैनी, उपाध्यक्ष हिमेश सैनी तथा बारह गांव सैनी समाज के अध्यक्ष अशोक सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    समारोह में समाज के वरिष्ठ सदस्यों, युवाओं एवं मातृ शक्ति ने समाज की बेटी पुष्पा सैनी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि पुष्पा सैनी की उपलब्धि समाज के लिए प्रेरणादायक है और इससे बेटियों को आगे बढ़ने का संदेश मिलता है।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरे आयोजन का वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here