More
    Homeराजस्थानजयपुरसाइबर अपराधों पर सख्ती के निर्देश, प्रदेशभर में नियंत्रण व्यवस्था होगी मजबूत

    साइबर अपराधों पर सख्ती के निर्देश, प्रदेशभर में नियंत्रण व्यवस्था होगी मजबूत

    जागरूकता अभियान और साइबर सेल विस्तार से अपराध रोकथाम को मिलेगी नई गति

    जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा है कि प्रदेश में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर, समन्वित एवं प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। आमजन में जागरूकता बढ़ाने से लेकर साइबर अपराधियों पर सख्ती से शिकंजा कसने तक सभी कार्यवाहियां सुनियोजित ढंग से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    मुख्य सचिव सोमवार को शासन सचिवालय में आयोजित साइबर अपराध नियंत्रण से संबंधित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा साइबर सुरक्षा से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला स्थित साइबर सेल की कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं में भी साइबर सेल स्थापित करने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि तकनीकी जांच क्षमता को और सुदृढ़ किया जा सके।

    बैठक में बताया गया कि ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसे उभरते साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमजन में जागरूकता फैलाई जा रही है। प्रदेशभर में साइबर हेल्पडेस्क स्थापित कर पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्य सचिव ने इन प्रयासों को और मजबूत बनाने पर बल दिया।

    उन्होंने बैंकों, दूरसंचार सेवा प्रदाताओं तथा संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संदिग्ध खातों की सतत निगरानी, एआई आधारित तकनीकों के प्रभावी उपयोग और डिजिटल लेन-देन की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क करने के निर्देश भी दिए।

    बैठक में गृह विभाग, पुलिस विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, वित्त विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here