साप्ताहिक राशिफल
23 से 29 मार्च 2026
सीमा वधावन , ज्योतिषाचार्य
♈ मेष राशि
यह सप्ताह आपको मेहनत का परिणाम देगा परंतु कार्यों को जल्दी बाजी में ना करें। कार्यक्षेत्र में आपके सारे कार्य बनेंगे परंतु थोड़ा समय लगेगा। धन का आगमन होगा परंतु धन गलत तरीके से ना कमाए। स्वास्थ्य के लिए खान-पान पर ध्यान दें एवं कोई भी मानसिक तनाव न ले। प्रेम जीवन में आपको थोड़ा अकेलापन महसूस होगा आप अपनी पार्टनर का ध्यान रखें और थोड़ा समय दे। शुभ रंग लाल रहेगा।
♉ वृषभ राशि
इस सप्ताह आप बहुत रचनात्मक और ऊर्जावान रहेंगे। कार्य क्षेत्र में कोई नया अवसर मिल सकता है। आप अपने कार्यों को नवीन ढंग से करें। आर्थिक स्थिति को अच्छे रखने के लिए किसी भी प्रकार की फिजूल खर्ची ना करें। स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए योग आदि अवश्य करें। प्रेम संबंधों में मधुरता से काम लें और अपने पार्टनर के साथ मिलकर आगे बढ़े। हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
♊ मिथुन राशि
यह सप्ताह आपके लिए शुभता लाएगा। कार्यक्षेत्र में आपका पुराना प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। आपको मान सम्मान मिलेगा। धन का आगमन होगा एवं तुरंत ही किसी निर्णय से आपको अधिक धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में विश्वास बढेगा एवं आप भावनात्मक रूप से सुकून महसूस करेंगे। पीले रंग का अधिक उपयोग करें।
♋ कर्क राशि
यह सप्ताह आप के लिए शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में आप रचनात्मक रहेंगे एवं आपको अपने संपर्कों से लाभ होगा। पुरानी गलतियां ना दोहराएं। आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी और आपको धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं आपके पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। सिल्वर रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
♌ सिंह राशि
इस सप्ताह आपको धैर्य और आत्म नियंत्रण रखना होगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम पाने के लिए अभी आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। अपने विवेक पर भरोसा करें। आर्थिक स्थिति में निवेश कर सकते हैं परंतु अनावश्यक खरीदारी ना करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए अनुशासन में रहे। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं इसीलिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। गोल्डन रंग का अधिक उपयोग करें।
♍ कन्या राशि
इस सप्ताह बहुत उत्साह से भरे रहेंगे। कार्य क्षेत्र में प्रगति होगी एवं नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं इंक्रीमेंट भी मिल सकते हैं। आपका मान सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं मानसिक तनाव न लें। प्रेम संबंधों में मधुरता लाने के लिए एक दूसरे की बात को समझें। आइवरी रंग आपके लिए लकी रहेगा।
♎ तुला राशि
इस सप्ताह आप सकारात्मक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सारे रुके हुए काम पूरे होंगे एवं आपकी सोच बदलेगी। धन के क्षेत्र में आपको खर्च न करके धन का संचय करना चाहिए। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा और आपको मानसिक रूप से प्रसन्नता प्राप्त होगी। प्रेम जीवन में आपके साथी से अलगाव का डर रहेगा इसीलिए अपनी बात को खुलकर कहें। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
♏ वृश्चिक राशि
इस सप्ताह अब बहुत उत्साहित रहेंगे। कार्य क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और आपको बहुत अच्छी खबर भी मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी धन का लाभ होगा परंतु गलत फैसला ना ले। स्वास्थ्य संबंधी सारी परेशानियां दूर होगी एवं आप ऊर्जावान रहेंगे। प्रेम संबंधों में आप उत्साहित रहेंगे एवं रोमांस बढ़ेगा। मैरून रंग आपके लिए अच्छा रहेगा।
♐ धनु राशि
इस सप्ताह आपको हर कार्य ईमानदारी से करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में नई शुरुआत होगी एवं पुरानी मुश्किलें दूर होगी। आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए अनावश्यक खर्च न करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए सभी गलत आदतों को छोड़ दें। प्रेम संबंधों में मजबूती लाने के लिए किसी भी तरह की बहस ना करें। इंडिगो रंग का अधिक प्रयोग करें।
♑ मकर राशि
इस सप्ताह आपको बहुत सारे बदलाव देखने को मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जॉब चेंज कर सकते हैं परंतु वह आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी करने के लिए साझेदारी में निवेश करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खानपान पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी और आप एक दूसरे को गहराई से जानेंगे। ग्रे रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
♒ कुंभ राशि
इस सप्ताह आपको धैर्यपूर्वक रहना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी परंतु आपको अपने कार्यों को ध्यान पूर्वक करते हुए प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छे करने के लिए आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए आप पुरानी बातों को भूलने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में पार्टनर आपको प्रपोज कर सकता है। नीले रंग का अधिक प्रयोग करें।
♓ मीन राशि
यह सप्ताह आपके लिए सफलता ले कर आ रहा है।कार्य क्षेत्र में आपकी तरक्की होगी एवं मान सम्मान बढ़ेगा। धन का आगमन होगा एवं आप निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा करने के लिए संतुलित आहार लें एवं योग आदि भी करें। संबंधों में मधुरता से बात करें तो आपका रिश्ता बहुत अच्छा हो सकता है। लैवेंडर रंग आपके लिए लकी रहेगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


