More
    Homeधर्म-समाजसावन महोत्सव में बाबा धाम पर गूंजी हर-हर महादेव की जयध्वनि

    सावन महोत्सव में बाबा धाम पर गूंजी हर-हर महादेव की जयध्वनि

    श्री बाबा धाम के सावन महोत्सव में प्रतिदिन हो रहे अभिषेक, हवन और विशेष पूजन

    भीलवाड़ा। सावन मास के पावन अवसर पर श्री बाबा धाम में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। श्री बाबा धाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में 30 जुलाई 2026 से सावन महोत्सव का शुभारंभ किया गया है। इस दौरान प्रतिदिन शिव परिवार का हवन, पूजन और जलाभिषेक विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जा रहा है।

    मंदिर परिसर में स्थित ऋण मुक्तेश्वर गौरीशंकर महादेव का विशेष श्रृंगार किया जा रहा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि यह शिवलिंग अपनी तरह का अद्वितीय और चमत्कारिक स्वरूप है। इस शिवलिंग में माता गौरी और भगवान शिव एक ही स्वरूप में विराजमान हैं। बताया जाता है कि माता गौरी लाल रंग और भगवान शिव हरे रंग के स्वरूप में दिखाई देते हैं।

    मंदिर प्रबंधन के अनुसार यह पवित्र शिवलिंग हरिद्वार के ब्रह्मकुंड से प्राप्त हुआ था और 17 अप्रैल 2008 को इसकी स्थापना की गई थी। ऐसी मान्यता है कि इस शिवलिंग पर चने की दाल अर्पित करने से पितृ ऋण, मातृ ऋण, सखा ऋण और आर्थिक ऋणों से मुक्ति मिलती है। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर की ओर से निःशुल्क चने की दाल भी उपलब्ध कराई जाती है।

    सावन मास के दौरान श्री बाबा धाम को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और आकर्षक सजावट से विशेष रूप से सजाया गया है। मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और ऊँ नमः शिवाय के जयघोष लगातार गूंज रहे हैं। पंडित गौतम गोविंद और अन्य विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का जल, दूध, पंचामृत, गन्ने के रस, धतूरे, आक के फूल और बिल्व पत्रों से अभिषेक किया जा रहा है।

    श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर भगवान ऋण मुक्तेश्वर गौरीशंकर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर प्रबंधन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से सावन महोत्सव में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here