More
    Homeराजस्थानअलवरसाहित्य और समाजसेवा के लिए रामचरण राग को मिला सम्मान

    साहित्य और समाजसेवा के लिए रामचरण राग को मिला सम्मान

    अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला प्रशासन ने शॉल, माला, सम्मान प्रतीक व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान

    अलवर। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर अलवर के वरिष्ठ साहित्यकार एवं सृजक संस्थान के संस्थापक सचिव रामचरण राग को उनके निरंतर साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान के लिए जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया।

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अलवर की ओर से 1 अक्टूबर को सूर्य नगर स्थित मुख्यमंत्री पुनर्वास केंद्र के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में रामचरण ‘राग’ को शॉल, माला, सम्मान प्रतीक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उनके द्वारा लंबे समय से साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।

    साहित्यिक योगदान के साथ सामाजिक सरोकारों का सम्मान

    कार्यक्रम में रामचरण ‘राग’ के साहित्यिक योगदान के साथ उनके सामाजिक कार्यों को भी रेखांकित किया गया। वे सृजक संस्थान के संस्थापक सचिव के रूप में साहित्यिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं और विभिन्न साहित्यिक आयोजनों के माध्यम से रचनाकारों एवं साहित्यप्रेमियों को मंच प्रदान करते रहे हैं।

    इस अवसर पर राजर्षि अभय समाज के वयोवृद्ध कलाकार प्रकाश चंद शर्मा एवं निदेशक महेश चंद्र शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

    सम्मान समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के राजेन्द्र मीणा, हेमंत शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने केन्द्र के कर्मचारियों एवं पुनर्वासित जनों की मौजूदगी में सम्मान प्रदान किया।

    वृद्धजनों की सेवा का दिलाया संकल्प

    सम्मान समारोह के बाद सभागार में उपस्थित सभी लोगों को वृद्धजनों की सेवा एवं सम्मान का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने वृद्धजनों के प्रति संवेदनशीलता, सम्मान और सहयोग की भावना को समाज में मजबूत करने पर जोर दिया।

    कार्यक्रम के दौरान सम्मानित वृद्धजनों के हाथों मुख्यमंत्री पुनर्वास केंद्र परिसर में वृक्षारोपण भी कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने वृद्धजनों के सम्मान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here