More
    Homeराजस्थानअलवरसुपोषित भारत अभियान में स्वास्थ्य का संदेश, 410 विद्यार्थियों ने समझा संतुलित...

    सुपोषित भारत अभियान में स्वास्थ्य का संदेश, 410 विद्यार्थियों ने समझा संतुलित जीवन का महत्व

    सेवा भारती ने विद्यालयों में चलाया जागरूकता अभियान, बालिकाओं को पोषण-स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी

    अलवर। सेवा भारती समिति की ओर से सुपोषित भारत अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न विद्यालयों और संस्कार केंद्रों में पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को संतुलित भोजन, स्वच्छता, नियमित दिनचर्या, शारीरिक सक्रियता और मानसिक संतुलन सहित स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।

    यशवंत विद्यालय में 410 से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल

    राजकीय यशवंत उच्च माध्यमिक विद्यालय, अलवर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में 410 से अधिक विद्यार्थी, शिक्षकगण और विद्यालय प्रशासन के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम सैनी और उप प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा की मौजूदगी रही। सेवा भारती समिति के जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार आहूजा ने स्वास्थ्य परिचर्चा के दौरान विद्यार्थियों को संयमित दिनचर्या के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नियमित और संतुलित दिनचर्या स्वास्थ्य संरक्षण का महत्वपूर्ण आधार है।

    उन्होंने भोजन को केवल पेट भरने का साधन न मानकर पोषण का माध्यम बताते हुए हितकर, सीमित और ऋतु के अनुकूल भोजन करने पर जोर दिया। पर्याप्त पानी पीने, नियमित रूप से सक्रिय रहने, पैदल चलने, योग, प्राणायाम, पर्याप्त विश्राम और मानसिक संतुलन बनाए रखने की जानकारी भी दी गई। स्वच्छता और संवेदनशीलता सहित स्वास्थ्य संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को सेवा भारती समिति की सामाजिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी गई।

    बालिका विद्यालय में स्वास्थ्य संबंधी संवाद

    इसी क्रम में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय एसएमडी, अलवर में भी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 75 बालिकाओं और 10 शिक्षकों ने भाग लिया।

    डॉ. निशा ज्योति शर्मा ने बालिकाओं को संतुलित भोजन, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। बालिकाओं की व्यक्तिगत समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रश्नों के माध्यम से उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई।

    कार्यक्रम विद्यालय की संस्था प्रधान सीमा शर्मा और सेवा भारती समिति की जिला उपाध्यक्ष ममता त्यागी के निर्देशन में आयोजित हुआ।

    संस्कार केंद्र के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

    सुपोषित भारत अभियान के तहत साउथ वेस्ट ब्लॉक, सेठ की बावड़ी क्षेत्र में स्थित संस्कार केंद्र, स्वामी विवेकानंद संस्कार केंद्र और महादेव संस्कार केंद्र के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली।

    प्रभारी ताराचंद सैनी के निर्देशन में निकाली गई रैली के माध्यम से बच्चों ने आमजन को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। रैली के दौरान बच्चों ने स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छता और पौष्टिक आहार के महत्व को लेकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

    सेवा भारती समिति की ओर से आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों और आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा दैनिक जीवन में पोषण, स्वच्छता और नियमित सक्रियता को अपनाने का संदेश दिया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here