More
    Homeराजस्थानअलवरसूर्यनगर में 11 मार्च को जागरूकता, प्रशिक्षण एवं चिकित्सा शिविर लगेगा

    सूर्यनगर में 11 मार्च को जागरूकता, प्रशिक्षण एवं चिकित्सा शिविर लगेगा

    मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी होगा आयोजित

    अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और सशक्तिकरण के उद्देश्य से 11 मार्च को प्रातः 11 बजे से सूर्यनगर स्थित मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में एक दिवसीय जागरूकता, प्रशिक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

    विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

    इसके साथ ही जिले में संचालित वृद्धजनों से संबंधित सभी एनजीओ और गृहों में कार्यरत कर्मचारियों को वृद्धजन देखभाल से संबंधित विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वरिष्ठ नागरिकों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके।

    विभाग ने संबंधित संस्थाओं और नागरिकों से कार्यक्रम में भाग लेकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here