ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के प्रभावी संचालन को लेकर जिला कलक्टर ने जारी किए निर्देश
अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार 15 जुलाई तक आयोजित किए जा रहे ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर-2026 की प्रभावी मॉनिटरिंग और सघन निरीक्षण के लिए जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने उपखंडवार नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। इन अधिकारियों को शिविरों का नियमित निरीक्षण कर राज्य सरकार के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला कलक्टर ने बताया कि उपखंड रामगढ़ के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम योगेश डागुर, उपखंड अलवर के लिए नगर विकास न्यास की विशेषाधिकारी श्रीमती बीना महावर, उपखंड गोविंदगढ़ के लिए नगर विकास न्यास के भूमि अवाप्ति अधिकारी जितेंद्र सिंह नरुका तथा उपखंड राजगढ़ एवं रैणी के लिए भू-प्रबंध अधिकारी इंद्रजीत सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
इसी प्रकार उपखंड कठूमर एवं लक्ष्मणगढ़ के लिए उपमहानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग लाखन सिंह गुर्जर तथा उपखंड थानागाजी एवं मालाखेड़ा के लिए प्रशासनिक सुधार, लोक सेवाएं एवं समन्वय विभाग के सहायक निदेशक सुरेंद्र शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला कलक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का सघन निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि पात्र नागरिकों को विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से मिले। साथ ही शिविरों में प्राप्त होने वाली शिकायतों और आवेदनों का त्वरित निस्तारण भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


