More
    Homeराजस्थानअलवरसेवा शिविरों में समाधान का भरोसा, जिले में 1 और 3 अगस्त...

    सेवा शिविरों में समाधान का भरोसा, जिले में 1 और 3 अगस्त को लगेंगे फॉलोअप शिविर

    फॉलोअप शिविरों में योजनाओं का लाभ मिलेगा, सेवा शिविरों के माध्यम से समस्याओं का मौके पर होगा निस्तारण

    अलवर। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी और फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिले में 31 अगस्त तक फॉलोअप सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 1 और 3 अगस्त को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के वार्डों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर ही आमजन की समस्याओं का निस्तारण करेंगे।

    इन वार्डों में आयोजित होंगे शहरी फॉलोअप शिविर

    उन्होंने बताया कि 1 अगस्त को नगर पालिका बड़ौदामेव के वार्ड संख्या 1 से 25 तक तथा नगर पालिका थानागाजी के वार्ड संख्या 10 के लिए शिविर लगाए जाएंगे।

    इसी प्रकार 3 अगस्त को अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 19 और 20, नगर पालिका बड़ौदामेव के वार्ड संख्या 1 से 25, नगर पालिका खेड़ली के वार्ड संख्या 1 से 25, नगर पालिका रामगढ़ के वार्ड संख्या 14, नगर पालिका नौगांव के वार्ड संख्या 9, नगर पालिका कठूमर के वार्ड संख्या 1 से 20, नगर पालिका थानागाजी के वार्ड संख्या 11, नगर पालिका गोविंदगढ़ के वार्ड संख्या 9, नगर पालिका लक्ष्मणगढ़ के वार्ड संख्या 6 और नगर पालिका राजगढ़ के वार्ड संख्या 9 में फॉलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि संबंधित नगरीय निकायों के कार्यालय परिसरों में शिविर लगाए जाएंगे, जबकि नगर विकास न्यास (यूआईटी) क्षेत्र के लिए नीलामी हॉल में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।

    इन ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे ग्रामीण फॉलोअप शिविर

    जिला कलक्टर ने बताया कि 3 अगस्त को अलवर तहसील की ग्राम पंचायत जहारखेड़ा और अकबरपुर, कठूमर तहसील की ग्राम पंचायत सौंख और रोनीजाथान, लक्ष्मणगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत रसूलपुर और दीवली, मालाखेड़ा तहसील की ग्राम पंचायत सारंगपुर, नौगांव तहसील की ग्राम पंचायत गढ़ी, रामगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत खालसा नगर, थानागाजी तहसील की ग्राम पंचायत भूड़ियाबास, राजगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत कलेशान और रैणी तहसील की ग्राम पंचायत ईटोली में फॉलोअप शिविर आयोजित किए जाएंगे।

    जिला प्रशासन ने आमजन से इन शिविरों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here