More
    Homeराजस्थानखैरथलसैनी समाज बारह गांव सेवा समिति ने किए नए मनोनयन, मासिक बैठक...

    सैनी समाज बारह गांव सेवा समिति ने किए नए मनोनयन, मासिक बैठक में हुआ कार्यकारिणी का विस्तार

    समाजहित में कार्य करने का लिया संकल्प, सैनी समाज के पदाधिकारियों ने ली शपथ

    खैरथल। सैनी समाज बारह गांव सेवा समिति की मासिक बैठक रविवार को गंज गांव स्थित सैनी सभा भवन में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्ज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के प्रधान अशोक सैनी ने की।

    बैठक में समिति की कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। प्रधान अशोक सैनी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए महादेव सैनी को उपप्रधान, बलवंत सैनी को सचिव, रामफल सैनी को सहसचिव, राजेश सैनी को कोषाध्यक्ष, सुभाष सैनी को सहकोषाध्यक्ष, श्याम सैनी को मीडिया प्रभारी तथा मातादीन सैनी को प्रवक्ता नियुक्त किया।

    इसके अलावा महेंद्र सैनी, किशन लाल सैनी एवं कुंदन सैनी को संरक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवमनोनीत पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।

    प्रधान अशोक सैनी ने सभी पदाधिकारियों को समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

    बैठक में गंज सैनी समाज के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश सैनी, मंगतू राम सैनी, रूपचंद सैनी, नरेश सैनी, बाबूलाल सैनी, सुंदरलाल सैनी, हीरालाल सैनी, सौदान सैनी, हिमेश सैनी, शेखर सैनी, अनिल सैनी सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here