More
    Homeराजस्थानखैरथलसोडावास में खाद्य विभाग की कार्रवाई, 35 किलो सरस घी जब्त; 25...

    सोडावास में खाद्य विभाग की कार्रवाई, 35 किलो सरस घी जब्त; 25 लीटर एक्सपायर्ड जूस नष्ट

    खाद्य सुरक्षा कार्रवाई में मचा हड़कंप, दूध और घी के नमूने जांच को भेजे; दुकानदारों को साफ-सफाई के निर्देश

    सोडावास। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को सोडावास कस्बे में निरीक्षण एवं कार्रवाई की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला खैरथल-तिजारा डॉ. अरविंद गेट के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में आवश्यक कदम उठाए गए।

    खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मैसर्स श्यामलाल, जो राधा रानी डेयरी को दूध की आपूर्ति करता है, के मिश्रित दूध का नमूना लिया गया। साथ ही डेयरी संचालक को बिना खाद्य लाइसेंस वाले दूध आपूर्तिकर्ताओं से दूध नहीं लेने के लिए पाबंद किया गया।

    35 किलो सरस घी किया जब्त

    अधिकारी ने बताया कि मैसर्स राहुल किराना एवं जनरल स्टोर से प्योर सरस घी का नमूना लिया गया। कार्रवाई के दौरान करीब 35 किलोग्राम घी जब्त किया गया।

    विभाग की टीम ने मैसर्स श्री श्याम मिष्ठान भंडार और मैसर्स दायमा स्वीट्स एंड नमकीन का भी निरीक्षण किया। यहां अवधि पार 25 लीटर पैक्ड जूस मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया।

    नमूनों की जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

    खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए सभी खाद्य नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

    विभाग की टीम ने दुकानदारों को खाद्य लाइसेंस को प्रतिष्ठान में उचित एवं स्पष्ट स्थान पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई।

    खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता पर जोर

    अधिकारियों ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर विभाग की ओर से नियमित निरीक्षण एवं जांच की जा रही है। दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करने और अवधि पार खाद्य सामग्री की बिक्री नहीं करने के लिए भी जागरूक किया गया।

    कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बबीता, मनीष शर्मा एवं सुभाष सिंह मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here