मोक्ष कल्याणक 23 फरवरी को दिगम्बर जैन मंदिर में आयोजन, विनोदलाल कालाराम जैन (दिल्ली) रहेंगे पुण्यार्जक
सोरखाकलां। जैन धर्मावलम्बियों के आठवें तीर्थंकर भगवान चन्द्रप्रभु का मोक्ष कल्याणक 23 फरवरी को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर अलवर के समीप ग्राम सोरखाकलां स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में श्री चन्द्रप्रभु महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है।
श्रद्धालु शिखर चन्द जैन (जैन कटपीस वाले) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष धार्मिक आयोजन के पुण्यार्जक विनोदलाल कालाराम जैन, दिल्ली होंगे। कार्यक्रम का आयोजन सोरखाकलां जैन समाज के सानिध्य एवं सहयोग से सम्पन्न होगा।
उन्होंने बताया कि मोक्ष कल्याणक जैन परंपरा में अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। इसी दिन तीर्थंकर भगवान ने समस्त कर्मों का क्षय कर सिद्ध पद की प्राप्ति की थी। यह दिन आत्मकल्याण, संयम और आध्यात्मिक साधना का संदेश देता है।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातःकालीन अभिषेक, शांतिधारा, विशेष पूजन तथा श्री चन्द्रप्रभु महामंडल विधान का विधिवत आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा तथा श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक वातावरण में आयोजन की सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
सोरखाकलां जैन समाज ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित करने का आह्वान किया है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

