More
    Homeराजस्थानअलवरस्वच्छता अभियान ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ 1 से 30 अप्रैल तक

    स्वच्छता अभियान ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ 1 से 30 अप्रैल तक

    अलवर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत | रिकॉर्ड प्रबंधन और निस्तारण पर फोकस

    अलवर। जिले में सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता, रिकॉर्ड प्रबंधन और लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता अभियान का आयोजन 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक किया जाएगा।

    जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि इस विशेष अभियान का उद्देश्य समस्याओं का त्वरित निराकरण और सुशासन को मजबूत करना है। इसके तहत सरकारी कार्यालयों में लंबित पत्रावलियों और प्रकरणों का निस्तारण, रिकॉर्ड एवं दस्तावेजों का सुव्यवस्थित प्रबंधन, कार्यालय परिसरों के प्रभावी उपयोग और ई-वेस्ट व अनुपयोगी सामग्री के निपटान जैसे कार्य किए जाएंगे।

    उन्होंने बताया कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक स्तर पर जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। राजस्व विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यालयों के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं तहसीलदार कलेक्ट्रेट यशवंत मीणा एवं प्रशासनिक अधिकारी नवीन शर्मा को सह-नोडल अधिकारी बनाया गया है।

    इसके अलावा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को विभागीय नोडल अधिकारी, उपखंड स्तर पर उपखंड अधिकारियों को नोडल अधिकारी तथा संबंधित तहसीलदारों को सह-नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, ताकि अभियान का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

    प्रशासन का मानना है कि इस अभियान से सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी, साथ ही कार्यालयों का वातावरण भी बेहतर होगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here