More
    Homeराज्यराजस्थानस्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में अलवर नगर निगम को मिली 4 वीं रैंक,...

    स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में अलवर नगर निगम को मिली 4 वीं रैंक, देश में 54 वां स्थान मिला

    अलवर। भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में अलवर नगर निगम को तीन लाख से दस लाख जनसंख्या वाले शहरों में स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 54 वीं रैंक एवं राज्य स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में अलवर नगर निगम को मिली उच्च रैंकिंग पर अलवरवासियों को बधाई प्रेषित की। नगर निगम आयुक्त  जितेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में अलवर नगर निगम ने ऊंची छलांग लगाते हुए राजस्थान में 3 से 10 लाख की जनसंख्या वाले शहरों में स्वच्छता के क्षेत्र में चौथा स्थान प्राप्त किया है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर नगर निगम की देश के 4539 नगरीय निकायों में से 54 वीं रैंकिंग रही है। हालांकि वर्ष 2022-23 में अलवर की 323 वीं रैंक एवं वर्ष 2023-24 में 364 वीं रैंक रही थी। राजस्थान के 241 शहरी निकायों में अलवर नगर निगम का 19 वां स्थान है। इस स्वच्छ सर्वेक्षण में अलवर शहर तीन लाख से दस लाख की श्रेणी में शामिल था जिसमें देश के 111 शहर जिनमें राजस्थान के जोधपुर, कोटा, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, भीलवाडा जैसे बडे शहर शामिल थे। उन्होंने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में उदयपुर प्रथम, बीकानेर द्वितीय, भीलवाडा तृतीय एवं अलवर चतुर्थ स्थान पर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनवरी माह में स्वायत शासन विभाग द्वारा किए गए मॉक असेसमेंट में भी अलवर शहर को चौथा स्थान प्राप्त हुआ था। वहीं फ्लैगशिप योजनाओं की मासिक रैंकिंग में भी अलवर जिले ने राजस्थान में स्वच्छ भारत मिशन-शहरी में मई माह में चौथा स्थान प्राप्त किया है।
    समन्वित प्रयासों से लगाई ऊंची छल्लांग 
    अलवर शहर को एनसीआर क्षेत्र का सबसे सुन्दर शहर बनाने के साथ स्वच्छता में अलवर मॉडल बनाए जाने के उद्देश्य से निरन्तर विगत एक वर्ष से अधिक समय से प्रशासन एवं शहर के नागरिकों के समन्वित प्रयासों से शहर की स्वच्छता, सौन्दर्यकरण, मूलभूत सुविधाओं के विकास आदि में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं जिसमें केंद्रीय वन मंत्राी एवं अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव के मार्ग दर्शन एवं वन राज्यमंत्राी संजय शर्मा के सहयोग के साथ जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की प्रभावी मॉनिटरिंग की विशेष भूमिका रही।
    ऐसे मिले रैंकिंग अंक 
    नगर निगम आयुक्त ने बताया कि अलवर नगर निगम ने इस रैंकिंग में आवासीय और बाजार क्षेत्र में सफाई, जलाशयों की सफाई, कचरा संग्रहण क्षेत्र में विरासती अपशिष्ट का निस्तारण जैसे घटकों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं सार्वजनिक शौचालयों की सफाई में 85 प्रतिशत और घर-घर कचरा संग्रहण में 63 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। साथ ही अलवर शहर को ओडीएफ प्लस घोषित किया गया है। उन्होंने शहर के नागरिकों से अपील की है कि घरों व प्रतिष्ठानों से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को हरे और नीले अलग-अलग रंग के डस्टबिन में डालें जिससे आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में अलवर की रैंकिंग सुधार हो सके।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here