More
    Homeराजस्थानअलवरस्वाधीनता दिवस समारोह में मंत्री संजय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण, इंदिरा गांधी स्टेडियम...

    स्वाधीनता दिवस समारोह में मंत्री संजय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण, इंदिरा गांधी स्टेडियम में दिखेगा देशभक्ति का रंग

    मुख्य समारोह में परेड, वीरांगनाओं का सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10:40 बजे होगा राष्ट्रगान

    अलवर। देश के 80वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर अलवर में जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। समारोह में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे और परेड का निरीक्षण कर सलामी लेंगे।

    स्वाधीनता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों के साथ शहीदों की वीरांगनाओं का सम्मान, प्रशस्ति पत्र वितरण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी।

    सुबह 9 बजे होगा ध्वजारोहण

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य समारोह की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण एवं सलामी के साथ होगी। इसके बाद 9:05 बजे परेड का निरीक्षण एवं मार्च पास्ट आयोजित किया जाएगा।

    9:25 बजे महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया जाएगा। इसके बाद 9:35 बजे शहीदों की वीरांगनाओं का सम्मान होगा।

    प्रशस्ति पत्र वितरण और मंत्री का संबोधन

    कार्यक्रम में प्रातः 9:40 बजे प्रशस्ति पत्र वितरण किया जाएगा। इसके बाद 9:55 बजे मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा का उद्बोधन होगा।

    समारोह में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बनाए रखने के लिए 10:05 बजे सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 10:20 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

    10:40 बजे होगा राष्ट्रगान

    स्वाधीनता दिवस के मुख्य समारोह का समापन प्रातः 10:40 बजे राष्ट्रगान के साथ होगा। समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवान, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में आमजन के शामिल होने की संभावना है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here