More
    Homeराजस्थानअलवरस्वामी दयानंद पार्क में गिरा विशाल पेड़: सहजन का वृक्ष धराशायी, बड़ा...

    स्वामी दयानंद पार्क में गिरा विशाल पेड़: सहजन का वृक्ष धराशायी, बड़ा हादसा टला

    लापरवाही के बीच पेड़ गिरा: अलवर के पार्क में सहजन का पेड़ जड़ सहित गिरा, लोगों में रोष

    अलवर। शहर की स्कीम-1 स्थित स्वामी दयानंद पार्क में सोमवार को एक विशाल सहजन का पेड़ अचानक जड़ सहित गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

    जानकारी के अनुसार, यह पेड़ पार्क के मुख्य गेट के पास गिरा, जहां आमतौर पर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग मौके पर एकत्रित हो गए।

    स्थानीय निवासी मुकेश बंसल एवं अन्य महिलाओं ने बताया कि पेड़ की जड़ों में लंबे समय से दीमक लगी हुई थी, जिसके कारण वह अंदर से खोखला हो गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्क में समय-समय पर पेड़ों की जांच और रखरखाव नहीं किया जाता, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।

    घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम व संबंधित अधिकारियों से पार्क के समुचित विकास, नियमित देखभाल और खतरनाक पेड़ों की समय रहते पहचान कर हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here