More
    Homeराजस्थानअलवरहरियाली तीजोत्सव पर झूमीं महिलाएं, अग्रशक्ति महिला मंडल का रंगारंग आयोजन

    हरियाली तीजोत्सव पर झूमीं महिलाएं, अग्रशक्ति महिला मंडल का रंगारंग आयोजन

    भक्ति, संस्कृति और सावन की उमंग से सजा हरियाली तीजोत्सव, 70 से अधिक महिलाओं ने ली उत्साहपूर्ण भागीदारी

    अलवर। श्री अग्रशक्ति महिला मंडल की ओर से होटल बिलखा रिसॉर्ट्स में हरियाली तीजोत्सव समारोह हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन की उमंग, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पारंपरिक आयोजनों के बीच तीज पर्व का आनंद लिया।

    कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश एवं महाराजा अग्रसेन की वंदना तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर भक्ति और प्रकृति के शुभ मिलन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

    सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छाई सावन की बहार

    महिला मंडल की अध्यक्ष सुधा मित्तल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरियाली तीजोत्सव समारोह का आयोजन पारंपरिक स्वरूप में किया गया। समारोह में महिलाओं ने रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान पहनकर सावन से जुड़े गीतों और मनमोहक संगीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए।

    महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को यादगार बनाया।

    70 से अधिक महिलाओं की रही सहभागिता

    समारोह में श्री अग्रशक्ति महिला मंडल की 70 से अधिक महिला सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुधा मित्तल, स्मृता गोयल, अल्का मित्तल, रीता गुप्ता, भावना अग्रवाल, सीमा मित्तल, रेणु अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, शशि गोयल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहीं।

    कार्यक्रम के समापन पर सभी महिलाओं ने विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉलों का आनंद लिया और आपसी सौहार्द एवं उत्साह के साथ तीज पर्व का उल्लास साझा किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here