More
    Homeराजस्थानजयपुर‘हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम

    ‘हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम

    जल जीवन मिशन 2.0 के तहत एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना राजस्थान

    जयपुर। राजस्थान ने ‘हर घर जल’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत नई गाइडलाइन्स के अनुसार केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के साथ एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बनने का गौरव प्राप्त किया है।

    यह एमओयू केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल की उपस्थिति में मंगलवार को नई दिल्ली स्थित जल शक्ति मंत्रालय में हस्ताक्षरित किया गया।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश की जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए जल जीवन मिशन के तहत केंद्र सरकार से विशेष आग्रह किया था। अनुमति मिलने के बाद यह एमओयू साइन किया गया, जो राज्य में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

    केंद्र-राज्य समन्वय से मिशन को मिलेगी नई गति

    राज्य सरकार ‘डबल इंजन’ के समन्वय से प्रदेश के प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहल से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे विशेष रूप से महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आएगा और दैनिक जीवन अधिक सुगम व सुरक्षित बनेगा।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल जीवन मिशन के विस्तारित स्वरूप को स्वीकृति मिलने के बाद मिशन को अधिक प्रभावी, जवाबदेह और पारदर्शी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। यह एमओयू ग्रामीण परिवारों तक नियमित नल जल आपूर्ति सुनिश्चित करने, सेवा गुणवत्ता में सुधार, समयबद्ध लक्ष्य प्राप्ति और पारदर्शिता को मजबूत करने में सहायक होगा।

    इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना तथा जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here