More
    Homeराज्यमहाराष्ट्र100 यूनिट पर ₹58 की छूट! मुंबई में बिजली राहत योजना बनी...

    100 यूनिट पर ₹58 की छूट! मुंबई में बिजली राहत योजना बनी मज़ाक

    मुंबई। महायुति सरकार ने महाराष्ट्र के करोड़ों उपभोक्ताओं को बिजली बिल में 10 फीसदी की कटौती का झुनझुना पकड़ाया है। बिजली विभाग अगले महीने से एक से 100 यूनिट तक बिजली की खपत करनेवाले उपभोक्ताओं के बिल में केवल 58 रुपए की कमी करने जा रहा है। इसके साथ ही 300 और 500 यूनिट तक विद्युत इस्तेमाल करनेवाले ग्राहकों को क्रमश: 34 रुपए व आठ रुपए की रियायत मिलेगी। जानकारों का मानना है कि यह ईडी सरकार का महज छलावा है, ताकि इसकी मदद से मनपा और स्थानीय निकाय चुनावों में आसानी से जीत हासिल की जा सके। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में महावितरण कंपनी के कुल 3.40 करोड़ बिजली उपभोक्ता है। इनमें से 2.37 करोड़ घरेलू बिजली उपभोक्ता है, जबकि 45 लाख कृषि और 30 से 35 लाख कॉमर्शियल और औद्योगिक उपभोक्ता हैं। इन सभी बिजली उपभोक्ताओं को गुरुवार को सूबे के मुख्यमंत्री ने कहा था कि राज्य सरकार घरेलू बिजली दरों में ऐतिहासिक कटौती करने जा रही है। उन्होंने कहा था कि अब हर साल बिजली दरें घटेंगी और पहले ही वर्ष में यह बिजली दर 10 फीसदी कम हो जाएंगी। इसी के साथ ही आगामी पांच वर्षों में कुल 26 प्रतिशत बिजली की दरें कम की जाएंगी। इस कटौती का लाभ राज्य के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को मिलने वाला है। यह कटौती चरणबद्ध तरीके से होगी।

    ज्यादा बिल वालों को कोई राहत नहीं 

    अंबादास दानवे ने कहा कि जिनका बिल ज्यादा आता है, उन्हें कोई राहत नहीं मिली है। उल्टा, उनके लिए तो बिजली और महंगी हो गई है। अगर राहत देनी ही है तो सभी को समान रूप से मिलनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी यह हाथ की सफाई ज्यादा दिनों तक छुप नहीं सकती है।

    इस तरह है कटौती का स्ट्रक्चर

    सरकार शून्य से 100 यूनिट तक बिजली उपभोक्ताओं के बिलों में 0.58 फीसदी की कटौती करेगी। इसी तरह101 से 300 यूनिट तक 0.34 पैसे, 301 से 500 यूनिट तक 0.08 पैसा और 500 से ज्यादा यूनिट इस्तेमाल करनेवाले बिजली उपभोक्ताओं के बिल में 0.22 फीसदी कटौती की जाएगी। दूसरी तरफ बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 10 फीसदी में सारे महाराष्ट्र के कंज्यूमर आ जाते हैं। 500 से ज्यादा भी बिजली की खपत है तो भी उन्हें पहले 100 यूनिट का लाभ मिलेगा।
    उपभोक्ता वर्तमान दर नई दर

    बीपीएल  1.74 1.48
    1 से 100 यूनिट 6.32 5.74
    101 से 300 यूनिट 12.23 12.57
    301 से 500 यूनिट 16.77 16.85
    500 यूनिट से ऊपर 18.93 19.15

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here