More
    Homeराजस्थानअलवर11 दिवसीय ‘श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर-2026’ का भव्य शुभारंभ

    11 दिवसीय ‘श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर-2026’ का भव्य शुभारंभ

    शिविर में बच्चों को दिए जाएंगे जैन दर्शन, संस्कृति, संस्कार और नैतिक शिक्षा के पाठ

    कठूमर। सकल दिगम्बर जैन समाज कठूमर एवं श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के निर्देशन में श्री दिगम्बर जैन पूजन संघ (संस्थान) अलवर व श्री आदिनाथ जैन शिक्षण संस्थान अलवर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 11 दिवसीय ‘श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर-2026’ का गुरुवार को श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, कठूमर में भव्य शुभारंभ हुआ।

    दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

    शिविर का उद्घाटन पूर्व अध्यक्ष विजयपाल जैन एवं सोनेश जैन ने मंगल दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महिला अध्यक्ष इंदिरा जैन ने बताया कि यह शिविर युगदृष्टा श्रमण आचार्य प्रवर 108 श्री विद्यासागर जी महाराज के सुयोग्य शिष्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108 श्री सुधासागर जी महाराज की प्रेरणा से आयोजित किया जा रहा है।

    28 मई से 7 जून तक चलेगा शिविर

    28 मई से 7 जून 2026 तक आयोजित होने वाले इस शिविर का संयोजन विद्वत् नेहा जैन एवं वर्षा जैन द्वारा किया जा रहा है। शिविर में जैन समाज के विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों को श्रमण संस्कृति, जैन दर्शन, पूजा-पद्धति, नैतिक शिक्षा एवं धार्मिक मूल्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    संस्कारों से जुड़ाव समय की आवश्यकता

    मुख्य अतिथि विजयपाल जैन ने कहा कि वर्तमान समय में नई पीढ़ी को धर्म और संस्कारों से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे शिविर बच्चों में सद्गुणों एवं नैतिक मूल्यों का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    आयोजकों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक बच्चों को शिविर में भेजने की अपील की। शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

    ये श्रद्धालु रहे मौजूद

    कार्यक्रम में पंडित सोने जैन, प्रसून जैन, शीतल जैन, पारस जैन, संजय जैन, जितेंद्र जैन, पूनम जैन, वर्षा जैन, मंजू जैन, सुषमा जैन, लकी जैन, विधि जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here