More
    Homeधर्म-समाज12वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य का जन्म एवं तप कल्याणक धूमधाम से मनाया...

    12वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य का जन्म एवं तप कल्याणक धूमधाम से मनाया गया

     जन्म एवं तप कल्याणक में शामिल हुए अनेक लोग

    अलवर। अपनाघर शालीमार स्थित भगवान वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर में 12वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रातःकाल से ही मंदिर  स्तुति व भजनों से गुंजायमान रहा।

    मंदिर कमेटी मंत्री मुकेश कुमार जैन ने बताया कि जन्म एवं तप कल्याणक के पावन अवसर पर भगवान का सोने के कलशों से भव्य अभिषेक किया गया। इसके पश्चात शांतिधारा एवं पूजन विधान का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। जैन समाज के बंधुओं ने इंद्र-इंद्राणी स्वरूप धारण कर भगवान की आराधना एवं विधान संपन्न किया।

    विधान एवं शांतिधारा के पुण्यार्जक के रूप में राजीव जैन, मनन जैन, अशोक कुमार जैन, पुनीत जैन, कैलाशचंद जैन, मनीष जैन तथा अरविंद जैन-रीता जैन परिवार ने पुण्य लाभ अर्जित किया। चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन का सौभाग्य  योगेश चंद जैन एवं श्रीमती नीरू जैन (पेट्रोल पंप वाले) तथा  सौरभ जैन एवं श्रीमती वर्षा जैन को प्राप्त हुआ। विधान का संचालन पंडित विशाल जैन (जयपुर) द्वारा एवं संगीतमय प्रस्तुति अनिल जैन द्वारा संपादित की गई।

    मांगलिक कार्यक्रम में शहर एवं शालीमार क्षेत्र के अनेक जैन गणमान्यजनों ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर एडवोकेट चंदन जैन, अशोक कुमार जैन, अजय जैन, योगेश चंद जैन, अरविंद जैन, सुरेंद्र कुमार, मनोज जैन तथा पत्रकार राजेश रवि सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच ‘जैन आइकॉनस’ पुस्तक का वितरण भी किया गया। संपूर्ण आयोजन भक्तिभाव, अनुशासन और धार्मिक गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here