More
    Homeराजस्थानअलवर15 जून को होगा पीटीईटी परीक्षा का आयोजन, खैरथल-तिजारा के 2132 परीक्षार्थी...

    15 जून को होगा पीटीईटी परीक्षा का आयोजन, खैरथल-तिजारा के 2132 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    केन्द्रों पर 09:15 से 10:30 तक मिलेगा प्रवेश, बायोमैट्रिक और फोटो पहचान से होगी उपस्थिति

    तिजारा,।
    वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा द्वारा आयोजित पीटीईटी परीक्षा आगामी 15 जून (शनिवार) को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। जिला खैरथल-तिजारा क्षेत्र के 7 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 2132 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

    जिला समन्वयक एवं प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय तिजारा ने जानकारी दी कि परीक्षा की तैयारियों को लेकर गीता देवी महाविद्यालय, खैरथल में केन्द्राधीक्षकों और केन्द्र पर्यवेक्षकों का ब्रीफिंग सत्र आयोजित किया गया। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता को सुनिश्चित करने के लिए बायोमैट्रिक प्रणाली और फोटो युक्त पहचान पत्रों के माध्यम से परीक्षार्थियों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी।

    परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश:

    • प्रवेश पत्र,

    • फोटो युक्त मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस आदि),

    • नीला या काला पारदर्शी बॉल पेन,

    • हाल ही खिंचवाए गए 02 पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।

    • परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश सुबह 09:15 से 10:30 बजे तक ही दिया जाएगा, उसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

    परीक्षा की निगरानी और अनुशासन सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय उड़नदस्ता भी गठित किया गया है, जो परीक्षा के दौरान विभिन्न केन्द्रों का निरीक्षण करेगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here