जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में होगा आयोजन
अलवर। जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में त्रि-स्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत 19 मार्च को प्रातः 11 बजे से मिनी सचिवालय स्थित कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।
इस जनसुनवाई का उद्देश्य जिले के नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। आमजन अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक, राजस्व, बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, पेंशन, राशन सहित अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे।
प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों के अधिकारी भी जनसुनवाई में उपस्थित रहेंगे, ताकि प्राप्त शिकायतों पर मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा सकें और समाधान की प्रक्रिया को तेज किया जा सके। त्रि-स्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के माध्यम से प्रशासन आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत करें, ताकि उन्हें शीघ्र राहत मिल सके।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


