More
    Homeराजस्थानअलवर22 वर्षीय विवाहिता का पेड़ से लटका मिला शव, तीन दिन से...

    22 वर्षीय विवाहिता का पेड़ से लटका मिला शव, तीन दिन से थी लापता; पुलिस जांच में जुटी

    अलवर में विवाहिता की मौत से सनसनी, आठ माह की बच्ची भी; पति से विवाद की बात आई सामने

    अलवर। अरावली विहार थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब करीब 22 वर्षीय विवाहिता का शव एक कीकर के पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान राईला निवासी सामोला के रूप में बताई गई है। सूचना मिलते ही अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

    परिजनों के अनुसार विवाहिता करीब तीन दिन से लापता थी। घर से जाने के बाद परिजनों ने उसकी आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को समोला क्षेत्र में एक पेड़ पर उसका शव लटका हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

    मृतका के चाचा आमीन ने बताया कि विवाहिता पिछले करीब एक साल से अपनी मां के पास रह रही थी। परिजनों के अनुसार उसका अपने पति के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। मृतका की करीब आठ माह की बच्ची भी है।

    घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

    अरावली विहार थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल विवाहिता की मौत के पीछे वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों से जानकारी जुटा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

    पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here