More
    Homeदेशजहरीली शराब पीने से तमिलनाडु में 29 लोगों की मौत, 60 से...

    जहरीली शराब पीने से तमिलनाडु में 29 लोगों की मौत, 60 से अधिक अस्पताल में भर्ती

    नई दिल्ली. तमिलनाडु के कल्लाकुरिचि जिले में बुधवार को जहरीली शराब पीने से लगभग 29 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं।  कल्लाकुरिची जिला कलेक्टर एमएस प्रशांत ने जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों से मुलाकात की।

    मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “कल्लाकुरिची में मिलावटी शराब पीने से लोगों की मौत की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं। इस अपराध में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

    पीएमके संस्थापक डॉ. एम रामदास ने  कहा कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को राज्य में हुई लोगों की मौत और अवैध शराब की समस्या रोकने में असफल रहने की जिम्मदारी लेना चाहिए। राज्यपाल रवि ने राजभवन के आधिकारिक सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘कल्लाकुरिची में अवैध शराब पीने से लोगों की मौत की खबर से गहरा दुख हुआ। कई और पीड़ित गंभीर हालत में हैं और जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं. अस्पतालों में भर्ती लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here